पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष ने की निःशुल्क व्यवस्था, लोगों ने सराहा

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन 10 जून के लिए जनपद फर्रुखाबाद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आए।  

पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष ने की निःशुल्क व्यवस्था, लोगों ने सराहा
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन 10 जून के लिए जनपद फर्रुखाबाद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आए।  

फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने इन परीक्षार्थियों के रहने भोजन चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था की। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को दिसंबर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन, दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर रुकाया गया।

भईयन मिश्रा ने बताया कि 10 जून को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है और परीक्षा देने के लिए आज सर्वाधिक भीड़ आ रही है क्योंकि जो छात्र एवं छात्राएं यहां पर रख कर गए उन लोगों ने अपने परिचितों को बताया कि वहां पर सब व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।

किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है इस वजह से आज बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आ रहे हैं या हम सब लोगों के लिए बाद खुशी का विषय है कि हम लोगों को मेहनत सफल हो रही है आज लगभग  700 से अधिक परीक्षार्थी हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर ढहराये गए हैं।

इनकी सारी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की इनको परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी टीम विशेष ध्यान रख रही है।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र ललितपुर से आए हैं। इसके अलावा उरई, जालौन, कानपुर देहात, हरदोई  के भी परीक्षार्थी आए हुए हैं। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों ने  यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुशी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है। जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर जैसा वातावरण घर जैसा खाना आदि मिल रहा है। इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

परमार्थ संस्थान केशव भान साध के द्वारा जो छात्र बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से धर्मशाला तक आए। उसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा की व्यवस्था निशुल्क की थी उसका भी लाभ बहुत से परीक्षार्थियों ने उठाया।

पिछले चार दिनों से लगातार दिन रात मेहनत करने वाले अपने सभी साथियों का फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था।

किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं हुई और कितनी बड़ी संख्या में लोगों के रोकने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं  हुई यह बहुत बड़ी बात है।