औरैया: पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष पूजन-अर्चन, भाजपा नेताओं ने किया जलाभिषेक

उप्र के औरैया जनपद में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए देवकली मंदिर में भाजपा नेताओं ने जलाभिषेक किया।

औरैया: पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष पूजन-अर्चन, भाजपा नेताओं ने किया जलाभिषेक
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए देवकली मंदिर में भाजपा नेताओं ने जलाभिषेक किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा सहित पदाधिकारी शामिल रहे। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजन-अर्चन हुआ।

इस अवसर पर सर्वेश कठेरिया बोले मोदी देश के सबसे सफलतम प्रधानमंत्री हैं। 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम छुए।

इस दौरान 4399 दिन का कार्यकाल पूरा कर नया इतिहास रचने का दावा किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।