फर्रुखाबाद: संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए भाभी-देवर, पति ने परिजनो के साथ मिलकर दी तालिबानी सजा

उप्र की फर्रुखाबाद जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां के एक गांव में भाभी के साथ देवर को पकड़ा तो जूतों की माला पहनाकर देवर भाभी को गांव में घुमाया।

फर्रुखाबाद: संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए भाभी-देवर, पति ने परिजनो के साथ मिलकर दी तालिबानी सजा
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र की फर्रुखाबाद जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां के एक गांव में भाभी के साथ देवर को पकड़ा तो जूतों की माला पहनाकर देवर भाभी को गांव में घुमाया।

मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के चकर पट्टी का है। जानकारी के अनुसार पति ने परिजनो के साथ मिलकर भाभी देवर को यह तालिबानी सजा दी। दरअसल, महिला का दूर दराज के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

महिला के पति व परिजनो ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। दोनों प्रेमियों को पकड़ कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इसके अलावा दोनों प्रेमियों को गांव के बाहर निकाल कर धूप में खड़ा रखा।

गांव में न घुसने की हिदायत देकर पति के परिजनो ने प्रेमी युगल को छोड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस की संज्ञान में आया। पुलिस वायरल वीडियो 15 दिन पुराना बता रही है।