फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, भाईयों पर लगाया मकान कब्जा करने का आरोप

उप्र की फतेहपुर जनपद से  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां के कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है।

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, भाईयों पर लगाया मकान कब्जा करने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र की फतेहपुर जनपद से  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां के कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है।

शरीर में डीजल डालकर आग लगाने जा रही महिला को ड्यूटी में तैनात होमगार्डों ने पकड़ा। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से महिला आहत थी।

महिला का कहना है कि भाई को 6 लाख रुपए दिए थे। महिला ने भाईयों व उनके सहयोगियों पर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामला जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर ओकड़िया का है।