अयोध्या: आश्रम में अवैध कब्जा और निर्माण कराए जाने का मामला, DM को दिया शिकायती पत्र

उप्र के अयोध्या धाम के कुट आश्रम में अवैध कब्जा और निर्माण कराएं जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में आश्रम से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।

अयोध्या: आश्रम में अवैध कब्जा और निर्माण कराए जाने का मामला, DM को दिया शिकायती पत्र
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम के कुट आश्रम में अवैध कब्जा और निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में आश्रम से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि 28 दिसंबर 2025 से कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आश्रम में जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। आश्रम की भूमि पर वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं। बिना अनुमति के यह निर्माण कराया जा रहा है।

आश्रम से जुड़े लोगों ने कहा पुलिस की मदद से लोगों को डराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अवैध कब्जे को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला फटीक शिला वासुदेव घाट स्थित कुट आश्रम का है।