बहराइच गैस सिलेंडर किल्लत की अफवाह और हकीकत
बहराइच (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में भारी अफरा-तफरी देखने को मिली। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतरें लग गईं, जिसके बाद जिला प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।""मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) बहराइच के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, सीओ सिटी नरायन दत्त मिश्रा और जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) नरेंद्र तिवारी भारी पुलिस बल के साथ गैस एजेंसियों के गोदामों पर जा पहुंचे।
अधिकारियों ने जब जांच की, तो एजेंसी संचालकों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिसके कारण यह भीड़ जमा हुई है।
हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त लहजा अपनाते हुए संचालकों को चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी उपभोक्ता के साथ बदसलूकी की शिकायत मिली, तो प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा।""इस पूरे मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने मीडिया के माध्यम से जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपील की है कि:उपभोक्ता किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से परेशान न हों।
गैस की बुकिंग के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें।एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है, आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।"

Janmat News 
