हरदोई: लापरवाही और रफ़्तार का घातक नतीजा, बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 साल के मासूम को रौंदा; मौत

उप्र के हरदोई जनपद में लापरवाही और रफ़्तार का घातक नतीजा तब देखने को मिला जब एक बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 साल के मासूम को रौंद दिया।

हरदोई: लापरवाही और रफ़्तार का घातक नतीजा, बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 साल के मासूम को रौंदा; मौत
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में लापरवाही और रफ़्तार का घातक नतीजा तब देखने को मिला जब एक बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 साल के मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मौत का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जो रूह कंपा देने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के हरपालपुर पट्टी में एक तेज रफ़्तार बेकाबू ट्रैक्टर मासूम कृष्णा के लिए काल बनकर आया। तेज रफ्तार से बढ़ते ही अनियंत्रित ट्रैक्टर के पहिये के नीचे मासूम कृष्णा गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान दुकान पर खड़े लोग बाल-बाल बचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल और कार्यवाई में जुटी है।