राजधानी लखनऊ को मिली ग्रीन कॉरिडोर की सौगात
लखनऊ (जनमत) :- यूपी की राजधानी लखनऊ में एक और पुल की सौगात मिली है. दरअसल लखनऊ वालों को अब जल्द ही जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में समता मूलक चौराहे से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अगले चरण का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ ही लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।बतादें कि 100 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण 11 मार्च, 2024 को किया गया था। 6.8 किलोमीटर लंबा ये पुल आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बना था जबकि 299 करोड़ की लागत से आज परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया गया है। इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक का हस्सिा आता है।
आपको बता दे कि लगभग सात किमी लंबे इस पुल के खुलते ही हजरतगंज, डालीगंज और निशातगंज जैसे घनी आबादी वाले और व्यस्ततम क्षेत्रों में लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर दोबारा भारत पर हमले के बारे में सोचा तो ऐसा जवाब देंगे कि वह फिर कभी ऊबर नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे ऐसा करारा जवाब दिया गया था कि वह भारत की तरफ आंख उठाने के बारे में 10 बार सोचेगा। रक्षा मंत्री ने यह बात शुक्रवार को झूलेलाल वाटिका में आयोजित ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में कहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान में ऐसी तबाही मचाई कि वह कांप गया।।
उन्होंने कहा लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रहा है लखनऊ से सैनिक भेजता है। लखनऊ से हथियार भेजता है। और लखनऊ से ही सांसद भेजा है। जिसके ऊपर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। लखनऊ का आपका संसद देश के लिए समर्पित भाव से काम कर रहा हैं।

Janmat News 
