फिरोजाबाद: मकान सूचीकरण एवं गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ, स्वगणना का भी मिलेगा विकल्प

उप्र के फिरोजाबाद जनपद में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला जनगणना अधिकारी के द्वारा में शुभारंभ किया गया है।

फिरोजाबाद: मकान सूचीकरण एवं गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ, स्वगणना का भी मिलेगा विकल्प
Published By- Diwaker Mishra

फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट

फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला जनगणना अधिकारी (अपर जिला अधिकारी) के द्वारा में शुभारंभ किया गया है।

इस बार पूरी तरह से डिजिटल होने जा रही जनगणना में स्वगणना का विकल्प भी मिलेगा। जनगणना को सुगम बनाने के लिए सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए हैं, जिन पर जनगणना से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।

इनमें हाउस लिस्टिंग ब्लाक क्रियेटर (Web Creater) वेब एप्लीकेशन से मकानों के सूचीकरण का काम किया जाएगा। जनगणना 2027 में कुल 33 प्रश्न की ऑनलाइन प्रविष्टियां प्रगणक को भरनी होगी। जनगणना के प्रमुख मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार अनुरागी, योगेन्द्र कुमार एवं अश्वनी जैन के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय लखनऊ से नियुक्त जिला प्रभारी अजीत सिंह एवं सह जिला प्रभारी शनि कुमार राय के द्वारा प्रशिक्षण की गंभीरता के बारे में विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा प्रशिक्षण में एक एचएलओ मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में अवगत कराया गया।

इसके माध्यम से जनगणना कर्मी मकान-सूचीकरण डाटा एकत्र और अपलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन से फील्ड से सीधे सर्वर तक डाटा भेजा सकता है। यह 16 भाषाओं में काम करेगा और एंड्रायड और आइओएस दोनों पर कार्य करेगा। 

जनगणना से संबंधित सभी गतिविधियों की योजना, प्रबंधन, क्रियान्वयन और निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत वेब आधारित डिजिटल पोर्टल (CMMS) भी तैयार किया गया है।

इसके माध्यम से राज्य, जिला और तहसील स्तर के अधिकारी एकीकृत डैशबोर्ड पर रीयल टाइम में जनगणना की प्रगति व वस्तुस्थिति का अवलोकन कर सकेंगे।

पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और उनकी गणना का काम स्वगणना 07 मई से 21 मई 2027 तक कर सकेंगे उसके बाद 22 मई से 20 जून 2027 प्रगणकों के द्वारा मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होगा।

जिला फिरोजाबाद में 3 मास्टर ट्रेनर, 88 फ़ील्ड ट्रेनर सहित लगभग 7000 शासकीय कर्मी 15 चार्ज (तहसील व नगर) में घर घर जाकर मकान सूची कार्य करेंगे l