विन्ध्य धाम से उठी स्वच्छता की नई अलख प्रधान मंत्री स्वच्छता बाजार” से गरीबों को मिलेगा निःशुल्क स्वच्छता उत्पाद !
मीरजापुर,आस्था और शक्ति के प्रतीक माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर से एक ऐसी सामाजिक पहल की शुरुआत हुई, जो मीरजापुर को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देने जा रही है.....
मीरजापुर/ जनमत न्यूज़ आस्था और शक्ति के प्रतीक माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर से एक ऐसी सामाजिक पहल की शुरुआत हुई, जो मीरजापुर को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देने जा रही है, मिश्रधाप निवासी अंकित कुमार शुक्ला एडवरटाइज़र द्वारा स्थापित सामाजिक स्टार्टअप “प्रधान मंत्री स्वच्छता बाजार” का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के द्वारा फिता काटकर किया गया,इस अभिनव पहल का उद्देश्य समाज में स्वच्छता को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इसके अंतर्गत नारायणपुर ब्लॉक के जय माता स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित—सेनेटाइज़र, सेनेटरी पैड, टाइल्स क्लीनर और टॉयलेट क्लीनर—जैसे उत्पादों को एक संगठित बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है,योजना की खास बात यह है कि स्थानीय व्यापारियों को “स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर” बनाया जा रहा है, जो इन उत्पादों को खरीदकर इस मुहिम में भागीदारी निभायेंगे। इसके बाद यही उत्पाद गाँव और शहर के उन जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क वितरित किए जाएंगे, जो आर्थिक कारणों से इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
इस पहल से दोहरा लाभ सुनिश्चित होगा
एक ओर गरीब परिवारों को स्वच्छता से जुड़े आवश्यक उत्पाद मुफ्त में मिलेंगे, यही नहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को स्थायी बाजार मिलेगा, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।इस सामाजिक अभियान को मीरजापुर प्रशासन का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है,इसके अतिरिक्त समाज के अनेक जागरूक नागरिक और संस्थायें भी इस मुहिम से जुड़कर इसे जन-आंदोलन का रूप देने में सक्रिय हैं। जो स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बन इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दे रहे हैं ।

Janmat News 
