नवरात्र के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर

सात दिवसीय धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। कथा के साथ-साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

नवरात्र के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

लखीमपुर से लोकेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट —

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज। जनपद के Lakhimpur Kheri की तहसील लखीमपुर सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत Musepur Khurd स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में चैत्र Navratri के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का वाचन पंडित बाल व्यास Gopesh Ji Maharaj के मुखारविंद से किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान की कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन में पंडित गोपेश जी महाराज अपनी मधुर वाणी और धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दे रहे हैं।

यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। कथा के साथ-साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

कार्यक्रम में कथा वाचन के दौरान ढोलक मास्टर और ऑर्गन वादकों द्वारा संगीत की मधुर संगत भी दी जा रही है। साथ ही सहारा लाइट एंड साउंड सर्विस के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका आनंद श्रद्धालु उठा रहे हैं।