सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, आवारा जानवर नोचते मिले

पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, आवारा जानवर नोचते मिले
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इटावा-बरेली हाईवे स्थित नेकपुर पुल के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार राहगीरों ने सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा, जिसे आवारा जानवर नोच रहे थे। यह दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात बच्ची को वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।