बुंदेलखंड के ललितपुर और बांदा आसपास बेमौसम बरसात से किसान की हालत पतली !
ललितपुर जिले के पाली तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने आफत बरसा दी है। या यूं कहिए कि प्रकृति ने अन्नदाताओं पर भारी मार डाली है। बीती रात्रि भीषण बारिश और भयंकर ओलावृष्टि ने रबी सीजन की फसलों को तबाह कर दिया है।
ललितपुर/ जनमत न्यूज़ जिले के पाली तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने आफत बरसा दी है। या यूं कहिए कि प्रकृति ने अन्नदाताओं पर भारी मार डाली है। बीती रात्रि भीषण बारिश और भयंकर ओलावृष्टि ने रबी सीजन की फसलों को तबाह कर दिया है। जिले के पाली, बिरधा, महरौनी, तालबेहट और मड़ावरा ब्लॉक के अधिकांश गांवों में स्थिति अत्यंत खराब है। यहां खड़ी गेहूं, चना, सरसों और राई जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं है ।
जबकि कटी हुई फसलें भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। बड़े-बड़े ओले गिरने से फसलें बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यह फसलें कटाई के लिए तैयार थीं, लेकिन बेमौसम मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। स्थानीय राजनीतिक दल और नेता जिला प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, तत्काल सर्वेक्षण कराने, राहत राशि प्रदान करने तथा फसल बीमा क्लेम के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उधर चित्रकूट मंडल के बांदा मे भी कुछ इलाकों में किसान की फसलों को फौरी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय किसानों ने अब यूपी सरकार से तत्काल सहायता की उम्मीद कर रहे हैं। जिससे उनकी आजीविका बच सके।


