पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, सिपाही को भी लगी गोली
बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश उपेंद्र उर्फ रॉकी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। जनपद में लूट के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में एक ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस को सूचना मिली कि लूट के आरोपी ऊगरपुर नलकूप और मंदिर मार्ग के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस और थाना मऊदरवाजा पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध आरोपी दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार जब टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश उपेंद्र उर्फ रॉकी के पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई।
वहीं बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश उपेंद्र उर्फ रॉकी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घायल सिपाही और बदमाश को तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.