फतेहपुर: ईद और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च

उप्र के फतेहपुर जनपद में ईद और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आ रहे हैं। डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च किया।

फतेहपुर: ईद और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट  

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में ईद और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आ रहे हैं। डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान दोनों अधिकारीयों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी और ड्रौन कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर, बाकरगंज, लाला बाजार और पत्थरकटा तक फ्लैग मार्च किया।