दिल्ली में युवक की हत्या से सोनकर समाज में आक्रोश, चंदौली में शोकसभा कर न्याय की मांग
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने मृतक तरुण खटिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से हत्यारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —
चंदौली/जनमत न्यूज। दिल्ली के Uttam Nagar में युवक की निर्मम हत्या की घटना के बाद सोनकर समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में चंदौली जनपद के Pt. Deen Dayal Upadhyaya Nagar स्थित जीटी रोड सब्जी मंडी में सब्जी व फल व्यवसायी संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई।
बताया गया कि होली के पर्व के दौरान रंग का छींटा पड़ जाने को लेकर हुए विवाद में धर्म विशेष के कुछ लोगों द्वारा सोनकर समाज के युवक तरुण खटिक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से समाज में गहरा रोष व्याप्त है।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने मृतक तरुण खटिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से हत्यारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई गई।
सभा के दौरान लोगों ने मांग की कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को सहारा मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सरकार से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.