फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक की बड़ी कार्रवाई, विवेचना में ट्रैक्टर बदलने पर दरोगा को किया निलंबित
उप्र के फतेहपुर जनपद के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने सड़क हादसे की विवेचना में ट्रैक्टर बदलने पर दरोगा को निलंबित कर दिया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने सड़क हादसे की विवेचना में ट्रैक्टर बदलने पर दरोगा को निलंबित कर दिया।
बता दें कि जनपद के राधानगर निवासी निखिल सिंह की ट्रैक्टर से टक्कर लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हुई थी। विवेचना के दौरान विवेचक प्रज्ज्वल उपाध्याय ने वास्तविक ट्रैक्टर बदल कर दूसरा ट्रैक्टर शामिल किया था।

Janmat News 
