संभल: कड़ी सुरक्षा में अदा हुई जुमा अलविदा की नमाज, प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था
उप्र के संभल जनपद के जामामस्जिद में कड़ी सुरक्षा में जुमा अलविदा की नमाज की तैयारी की गई। बरसात के बीच हुई नमाज के दौरान प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। वहीं बरसात से बचाव को मस्जिद कमेटी ने टैंट तंबू भी लगवाए।
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के जामामस्जिद में कड़ी सुरक्षा में जुमा अलविदा की नमाज की तैयारी की गई। बरसात के बीच हुई नमाज के दौरान प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। वहीं बरसात से बचाव को मस्जिद कमेटी ने टैंट तंबू भी लगवाए।
जुमा अलविदा की नमाज के दौरान जामामस्जिद एवं मस्जिद के सभी तीनों रास्तों पर फोर्स तैनात रही। Asp भी इलाके में मौजूद रहे। नमाज के दौरान सत्यवृत पुलिस चौकी में स्थापित इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर सीसीटीवी से इलाके की निगरानी हो रही थी, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई।

Janmat News 
