बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति से खाद्य रसद सामग्री हुई प्रस्थान।
पिछले 12 वर्षों से लगातार चल रहे भण्डारे में अबकी 3 जुलाई से 9 अगस्त तक 12 वा विशाल भण्डारा अमरनाथ यात्रा में संचालित होने वाले बाबा भोलेनाथ के भण्डारे में उपयोग और अयोध्या जनपद से जाने वाली खाद्य रसद सामग्री आज बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति कैम्प कार्यालय गणेश नगर मकबरा से प्रस्थान हुआ.
अयोध्या/जनमत: पिछले 12 वर्षों से लगातार चल रहे भण्डारे में अबकी 3 जुलाई से 9 अगस्त तक 12 वा विशाल भण्डारा अमरनाथ यात्रा में संचालित होने वाले बाबा भोलेनाथ के भण्डारे में उपयोग और अयोध्या जनपद से जाने वाली खाद्य रसद सामग्री आज बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति कैम्प कार्यालय गणेश नगर मकबरा से प्रस्थान हुआ. जिसमे कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथिगण विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, हनुमानगढ़ी महंत श्री राजू दास, जिलाउपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय "खुन्नू", सुशील जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार अधिकार मंच, अमल गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर खाद्य सामग्री वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा और संरक्षक विजय गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन अश्वनी तिवारी उर्फ लालू के द्वारा किया गया।वही कार्यक्रम की जानकारी समिति के संरक्षक विजय गुप्ता ने विस्तार से दी। इस कार्यक्रम में समिति के सेवादार प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रमेश तिवारी "सिप्पू" एडवोकेट, सौरभ पाठक, सुनील गुप्ता, बलराम मौर्य, हर्ष दूबे, हरि प्रसाद तिवारी एडवोकेट, अशोक तिवारी HCI एकेडमी, अरविन्द मौर्य, विमल जायसवाल, विशाल जायसवाल, विपिन सिंघल, नीरज सिंघल, महेश जायसवाल (लब्लू), राजेन्द्र गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, कसौधन समाज, आलोक पाठक एडवोकेट, मनोज पाठक एडवोकेट, प्रवीण दूबे एडवोकेट, अभिनन्दन यादव "हनी", गौरव ओझा, सन्तोष ओझा, जगन्नाथ सिंह, दुर्गेश तिवारी एडवोकेट, पवन वर्मा, राहुल जायसवाल, अजय जायसवाल, सोनू ताराचंदबड़ी संख्या मे लोगों उपस्थित रहे।

Janmat News 
