आज का राशिफल 21 मार्च 2026: एक ही राशि में तीन ग्रह, स्वास्थ्य और मनोदशा में रहेगा उतार-चढ़ाव

21 मार्च 2026 का राशिफल पढ़ें। एक ही राशि में तीन ग्रहों की स्थिति से जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन का हाल।

आज का राशिफल 21 मार्च 2026: एक ही राशि में तीन ग्रह, स्वास्थ्य और मनोदशा में रहेगा उतार-चढ़ाव

21 मार्च 2026 के राशिफल के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति मिश्रित प्रभाव देने वाली है। चंद्रमा मेष राशि में विराजमान हैं, वहीं गुरु मिथुन राशि में हैं। कुंभ राशि में बुध, मंगल और राहु की युति बनी हुई है, जो एकादश भाव पर प्रभाव डालते हुए कुछ अस्थिरता पैदा कर सकती है। दूसरी ओर मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ स्थित हैं। सूर्य की स्थिति मजबूत है, लेकिन शनि के साथ होने के कारण इसका पूर्ण सकारात्मक प्रभाव नहीं मिल पा रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, हालांकि आने वाले समय में सुधार के संकेत हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषीआचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष

आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी।

वृषभ

खर्चों में बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है, हालांकि आय बनी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

मिथुन

आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बाद सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क

कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार में कुछ नकारात्मकता महसूस हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं।

सिंह

भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। यात्रा का योग भी बन रहा है।

कन्या

आज सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या परेशानी का संकेत है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

तुला

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और परिवार में सुख बना रहेगा।

वृश्चिक

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल है।

धनु

प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। पढ़ाई-लिखाई के लिए समय अच्छा है, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत से बचें।

मकर

घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ

रोजगार में प्रगति होगी, लेकिन मन अशांत रह सकता है। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, फिर भी मानसिक तनाव रह सकता है।

मीन

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सिरदर्द, नींद की समस्या या रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रेम और व्यापार में सुधार के संकेत हैं।