एक वीडियो ने कन्नौज की सियासत में मचा दी हलचल, सपा प्रवक्ता कर रहे योगी के मंत्री का स्वागत
कन्नौज जनपद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में विजय द्विवेदी (समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता) भाजपा सरकार के मंत्री असीम अरुण को अंग वस्त्र पहनाते नजर आ रहे हैं।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में विजय द्विवेदी (समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता) भाजपा सरकार के मंत्री असीम अरुण को अंग वस्त्र पहनाते नजर आ रहे हैं।
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान का है, जहां दोनों नेता आमने-सामने आए। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि एक तरफ सपा और भाजपा आमतौर पर राजनीतिक विरोधी दल माने जाते हैं, वहीं इस तरह की तस्वीरें अलग संदेश देती हैं।
क्यों हो रही चर्चा?
सपा नेता द्वारा भाजपा मंत्री का सम्मान करना राजनीतिक विरोध के बीच आपसी मेलजोल की झलक स्थानीय स्तर पर सियासी समीकरणों को लेकर अटकलें लगाईं जा रही हैं।
सियासी मायने
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के वीडियो कई बार केवल शिष्टाचार का हिस्सा होते हैं, लेकिन विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सवाल भी उठा सकते हैं।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कन्नौज में यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।


