सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी पदयात्रा, 31 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 31 अक्टूबर से 26 नवंबर तक विशेष जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 31 अक्टूबर से 26 नवंबर तक विशेष जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में तीन दिन तक चलेगी, जिसकी लंबाई 8 से 10 किलोमीटर होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। पदयात्रा से पहले माहौल बनाने के लिए स्कूल और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक जैसे प्री-इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
राज्यमंत्री ने बताया कि पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाण पत्र वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा गांव-गांव जाकर सामाजिक विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनमें एमवाई भारत, एनएसएस, एनसीसी और युवा लीडर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस वोट चोरी की पार्टी है, जिसने पंडित नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया, जबकि सरदार पटेल को नज़रअंदाज किया गया। अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश में आज की कई समस्याएं न होती।” कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल और जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Janmat News 
