ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्रवाई
जनपद फतेहपुर में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रेम सिंह ने जिले के अलग-अलग स्थानों में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बालू और गिट्टी से लदी हुई 26 ओवरलोड गाड़ियों को सीज किया।

फतेहपुर/जनमत। जनपद फतेहपुर में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रेम सिंह ने जिले के अलग-अलग स्थानों में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बालू और गिट्टी से लदी हुई 26 ओवरलोड गाड़ियों को सीज किया। इसके साथ ही लगभग आधा सैकड़ा वाहनों का चालान भी काटा गया है। जिसमें एआरटीओ प्रवर्तन, खनन टीम व स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
एआरटीओ प्रवर्तन प्रेम सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए 26 ओवरलोड वाहनों को सीज कर थानो में खड़ा करवाया गया है। इसके अलावा 35 वाहनों का चालान काटा गया है। सीज किए गए ओवरलोड वाहनों से लगभग 20 लाख का जुर्माना जमा कराया जायेंगा। ओवरलोड के साथ ही अन्य अनियमितताओं की जांच किए जाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही वाहन स्वामियों से ओवरलोड वाहन न चलाने की अपील भी की।
REPORTED BY - BHIM SHANKAR
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR