बांदा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन मे कांग्रेस का ज्ञापन, हिस्ट्रीशीटर आशुतोष महाराज पर साजिश का आरोप
बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर योगी सरकार के इशारे पर मनगढ़ंत तरीके से यौन उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी जे. रीभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर योगी सरकार के इशारे पर मनगढ़ंत तरीके से यौन उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी जे. रीभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा अवगत कराया गया है कि "सनातन संस्कृति के सर्वोच्च पद पर आसीन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को वर्तमान में जिस प्रकार से सत्ता मद में चूर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अपमानित करने में तुली हुई है जिससे प्रदेश के अन्दर जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है।
माघ मास के दौरान शंकराचार्य अपने शिष्यों के साथ गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे तभी उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर मेला अधिकारियों और पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया।
इतना ही नहीं उन्हें अपमानित करने के साथ-साथ उनके शिष्यों की चोटी शिखा को पकड़–पकड़ कर मारपीट की गई जिस बात को लेकर शंकराचार्य द्वारा अपना रोष व्यक्त करते हुए अपने शिविर के बाहर धरने पर बैठे रहे, अन्त में बिना गंगा स्नान के वह अपने मठ बनारस लौट आए।
साथ ही योगी सरकार के चहेते हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी जिस पर अनेकों मुकदमें पंजीकृत है और न्यायालय में विचाराधीन है, उसके द्वारा विशेष न्यायाधीश पास्को कोर्ट के माध्यम से मनगढ़ंत तरीके से मुकदमा लिखवायें जाने के लिए आदेश पारित करवाए गए।
आरोप लगाया गया कि शंकराचार्य द्वारा बच्चों के साथ यौन शोषण जैसा कृत्य किया गया है जो असत्य और निराधार है, देश की जनता शंकराचार्य के पक्ष में खड़ी है।
उन्होंने आगे कहा की सनातन संस्कृति पर वर्तमान समय में योगी सरकार सनातन धर्म में कुठाराघात करने में लगी हुई है और शंकराचार्य जैसे पद की गरिमा को चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
मांग की कि तत्काल प्रभाव से व्यक्तिगत रुचि लेते हुए स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय प्रदान करते हुए तत्काल प्रभाव से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से इस्तीफा लिया जाए।
कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण में स्वामी शंकराचार्य जी के साथ हुए अन्याय के लिए सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आगे कहा कि "साधू संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान"
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि "शंकराचार्य के ऊपर योगी सरकार शुरू से ही तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है, जब उन्होंने 40 दिनों का अल्टीमेटम योगी सरकार को दिया कि लखनऊ में लाखों की संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले गौ रक्षा के लिए प्रदर्शन करेंगे।
इस बात से कुपित होकर अपने चहेते हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी से पास्को एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। शंकराचार्य की साफ सुथरी छवि को चोट पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने इस प्रकरण में हाईकोर्ट के जज द्वारा जांच कराए जाने एवं दोस्त सिद्ध न होने की दशा में मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग की गई है।"
आज इस अवसर पर ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा एडवोकेट, मो. इदरीश,
जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अमित त्रिपाठी, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जितेन्द्र कुमार गौरव, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई,
रमेश कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला सचिव सीमा बाबी, हेमन्त कुमार वर्मा, कालीचरण साहू, अम्बिका प्रसाद खेंगर,
रामखेलावन राजपूत, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट जिला प्रवक्ता, राजेश कुमार गुप्ता पप्पू जिला वक्ता, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष महुआ शक्ति प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष,
आशुतोष द्विवेदी नगर अध्यक्ष ओरन, अतर्रा नगर अध्यक्ष रमेश साहू, युवा नेता ईशू फैज खान, लाला रामशंकर सिंह, सुरेन्द्र वर्मा, स्वतंत्र यादव, कैलाश बाबू, शौर्य प्रताप सिंह, राम सनेही सोनी, रमेश सिंह खेंगर, लालबाबू राजपूत उपस्थित रहे है।

Janmat News 
