अलीगढ़: लापता स्कूली स्टाफ युवक का कॉलेज परिसर में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना मंडराक क्षेत्र के गांव भकरौला मे राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के 25 वर्षीय स्टाफ युवक अंकित का विद्यालय परिसर में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

अलीगढ़: लापता स्कूली स्टाफ युवक का कॉलेज परिसर में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना मंडराक क्षेत्र के गांव भकरौला मे राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के 25 वर्षीय स्टाफ युवक अंकित का विद्यालय परिसर में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस में फांसी के फंदे पर लटक रहे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चारी  भेज दिया। जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के 25 वर्षीय कर्मचारी अंकित का फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिलने का पूरा मामला थाना मंडराक क्षेत्र के गांव भकरौला का है। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण गिरीश बाबू ने बताया कि 25 वर्षीय युवक अंकित की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलने की सूचना ग्रामीणों को प्राप्त हुई।

इस सूचना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों का जमाना फांसी के फंदे पर लटक रही युवक की लाश को देखने के लिए मौके पर इकट्ठा हो गया और सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीण गिरीश बाबू की माने तो मृतक युवक अंकित कल स्कूल में ड्यूटी पर पहुंचा था और इसके बाद लौटकर अपने घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी और उन्होंने करीब 95 बार अंकित के मोबाइल फोन पर कॉल की। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

ऐसे में अंकित की लाश मिलने के बाद उसका आरोप है कि स्कूल स्टाफ के किसी कर्मचारी ने पहले उसको बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या की। और हत्या के सबूत को नष्ट करने के लिए उसकी लाश को कॉलेज परिसर में लगे पेड़ के ऊपर फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे की घटना आत्महत्या लगें।वही वह कबड्डी का खिलाड़ी था और हाथ में कड़ा पहनता है जो कड़ा उसकी लाश के बनी दीवार के रखा हुआ मिला है।

इस संबंध में क्षेत्र अधिकारी इगलास कमलेश कुमार का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे थाना मंडराक पुलिस को सूचना मिली कि राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में 25 वर्षीय युवक अंकित की लाश पेड़ के ऊपर फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।

इस सूचना पर पुलिस को उनके द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। युवक की मृत्यु का सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।