कौशांबी: विद्यालय में आपसी मारपीट में कक्षा 5 के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; स्टाफ सस्पेंड

उप्र के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर परिषदीय विद्यालय में  कक्षा 5 के दो बच्चों में आपस में विवाद हो गया।

कौशांबी: विद्यालय में आपसी मारपीट में कक्षा 5 के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; स्टाफ सस्पेंड
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर परिषदीय विद्यालय में  कक्षा 5 के दो बच्चों में आपस में विवाद हो गया।

दोनों छात्रों में जमकर मारपीट होने लगी मारपीट में कक्षा 5 का ही एक छात्र वीरभान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आज वीरभान की मौत हो गई।

पूरा मामला चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव का है जहां बीते शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय सुधवर में कक्षा 5 के छात्र वीरभान और दो अन्य साथियों से आपस में विवाद हो गया। विवाद के चलते जमकर मारपीट हो गई जिससे वीरभान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह विद्यालय पहुंच कर घायल वीरभान को।  इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान आज सुबह वीरभान की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने वीरभान के शव को प्राथमिक विद्यालय सुधवर लेकर गए और शव को विद्यालय परिसर में रखकर हंगामा करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य सहित प्राथमिक विद्यालय सुधवर के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया और जांच के लिए आदेशित कर दिया।

वहीं परजनों का आरोप है की अध्यापकों की लापरवाही की वजह से बेटे की जान गई है। मौके पर हंगामा कर रहे लोगों को क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह और एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने समझाया और परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।