औरैया नगर पालिका परिषद ने शुरू किया नालों की सफाई का अभियान, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
उप्र के औरैया शहर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता के निर्देशन में नालों की सफाई अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से बरसात में नगर वासियों को जल भराव से निजात मिलेगी।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया शहर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता के निर्देशन में नालों की सफाई अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से बरसात में नगर वासियों को जल भराव से निजात मिलेगी।
इस अभियान के दौरान नगर के मुख्य नालों पर हुए अतिक्रमण पर पालिका का बुलडोजर चलेगा। आज औरैया फफूंद रोड के नाले पर हुए अतिक्रमण पर पालिका का बुल्डोजर चला।
नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा सफाई कर्मियों की टीम ने नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान से शहर के प्रमुख मार्गों पर बने नालों पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
फफूंद रोड से जालौन चौराहा तक, मंडी समित से ब्लॉक होते हुए इंडियन ऑयल तिराहा तक बने नालों आदि नलों पर अतिक्रमण हटा कर नालों की होगी सफाई से नगर वासियों को जल भराव से निजात मिलेगा।

Janmat News 
