बलरामपुर: CM योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, जताई कड़ी आपत्ति; युवक को तलाश रही पुलिस
उप्र के बलरामपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बलरामपुर के नहर बालागंज का बताया जा रहा है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बलरामपुर के नहर बालागंज का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर विशेष समुदाय का युवक अभद्र टिप्पणी करते दिख रहा है। बलरामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
धीरेन्द्र प्रताप सिंह शासन प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने वायरल विडिओ का संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

Janmat News 
