आईजी पहुंचे बहराइच; कहा- नेपाल से जुड़ी सीमाएं संवेदनशील, हर पल पुलिसकर्मी को रखनी होगी निगरानी

आईजी देवीपाटन मंडल का पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक अशोक शुक्ला जनपद बहराइच पहुंचे और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बातचीत की।

आईजी पहुंचे बहराइच; कहा- नेपाल से जुड़ी सीमाएं संवेदनशील, हर पल पुलिसकर्मी को रखनी होगी निगरानी
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। आईजी देवीपाटन मंडल का पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक अशोक शुक्ला जनपद बहराइच पहुंचे और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बातचीत की।

आईजी अशोक शुक्ला ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय देना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में भूखे प्यासे एक उम्मीद लेकर पीड़ित पुलिस के दरवाजे तक पहुंचता है। अगर उसे न्याय ना मिले तो यह अच्छी बात नहीं है।

आईजी अशोक शुक्ला ने कहा कि देवीपाटन मंडल के तीन जनपद नेपाल राष्ट्र से जुड़े हुए हैं ऐसे में सीमाएं बेहद संवेदनशील होने की वजह से पुलिस की निगरानी अधिक बढ़ जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि साशन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में भारत नेपाल से जुड़ी सीमाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को जारी किया गया है किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।