फर्रुखाबाद: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; चोरी, लूट व डकैती के कई मुकदमे हैं दर्ज

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र का है।

फर्रुखाबाद: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; चोरी, लूट व डकैती के कई मुकदमे हैं दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश पर चोरी, लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश रविदास उर्फ करिया कन्नौज जिले का निवासी है। घायल अवस्था में बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।