औरैया पुलिस को IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेशभर में मिला प्रथम स्थान, जनसुनवाई रैंकिंग में रही अव्वल
उप्र की औरैया पुलिस को IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेशभर में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अप्रैल 2026 की जनसुनवाई रैंकिंग में औरैया पुलिस अव्वल रही।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र की औरैया पुलिस को IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेशभर में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अप्रैल 2026 की जनसुनवाई रैंकिंग में औरैया पुलिस अव्वल रही।
जनपद के 11 थानों ने शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोतवाली औरैया, अजीतमल, अछल्दा, महिला थाना, सहायल समेत कई थाने प्रथम स्थान पर रहे।
ऑनलाइन शिकायतों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व समाधान दिवस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हुआ। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने IGRS सेल से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। भविष्य में भी पारदर्शी और समयबद्ध जनसेवा जारी रखने के निर्देश दिए गए।


