फतेहपुर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से फैली सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उप्र के फतेहपुर जनपद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

फतेहपुर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से फैली सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक का अपने पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यही नहीं, यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन था, जिससे रंजिश लगातार बढ़ती जा रही थी।मृतक की पत्नी ने साफ तौर पर विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। बताते चलें कि यह पूरा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव का है, जहां इस घटना के बाद दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।