मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह करने वाली युवती ने SSP से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर धमकी देने का आरोप
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र की एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी इच्छा से किए गए प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की मांग की है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र की एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी इच्छा से किए गए प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की मांग की है।
युवती का आरोप है कि उसके परिजन उसके पति और ससुराल पक्ष को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में रूकैय्या निवासी कासमपुरा, मीरापुर खुर्द ने बताया कि वह बालिग है और उसने 5 जून 2026 को अपनी मर्जी से रोजीन पुत्र निसार निवासी कासमपुरा, मीरापुर खुर्द से विवाह किया है। युवती का कहना है कि विवाह विधिवत पंजीकृत है और इस शादी में किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं हुई।
युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन विवाह से नाराज होकर उसके पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायतें कर रहे हैं और उन्हें परेशान कराया जा रहा है। साथ ही दोनों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
रूकैय्या ने एसएसपी से मांग की है कि उसके परिजनों द्वारा दिए गए कथित झूठे प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें निरस्त किया जाए तथा उसे और उसके पति को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Janmat News 
