औरैया सपा कार्यालय में प्रतीक यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित, दी गई श्रद्धांजलि

औरैया सपा कार्यालय ककोर में प्रतीक यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

औरैया सपा कार्यालय में प्रतीक यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित, दी गई श्रद्धांजलि
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। औरैया सपा कार्यालय ककोर में प्रतीक यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया। कहा- दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार परिवारजनों के साथ खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यालय का माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा।