CM Dashboard में विकास कार्यों के प्रदर्शन पर बलिया प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में शामिल

उप्र के बलिया जनपद ने विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के बल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

CM Dashboard में विकास कार्यों के प्रदर्शन पर बलिया प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में शामिल
Published By- Diwaker Mishra

बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट 

बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद ने विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के बल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी CM Dashboard की मई 2026 विकास कार्यों की रैंकिंग में जनपद बलिया ने प्रदेश के 75 जनपदों में 7वाँ स्थान प्राप्त किया है। जनपद को कुल 10 में से 9.62 अंक प्राप्त हुए हैं, जो विकास योजनाओं के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यप्रणाली का प्रमाण है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित CM Dashboard के माध्यम से विकास से संबंधित लगभग 30 विभागों की 88 योजनाओं एवं विभिन्न प्रदर्शन मानकों (Parameters) की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जाती है।

प्रत्येक योजना के लिए निर्धारित Key Performance Indicators (KPIs) के आधार पर जनपदों का मूल्यांकन किया जाता है तथा प्रतिस्पर्धात्मक मॉडल के अनुरूप उनकी रैंकिंग जारी की जाती है।

यह उपलब्धि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन तथा विकास विभागों की टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण जनपद ने यह गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

जनपद प्रशासन इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है तथा भविष्य में भी विकास के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।