चंदौली: अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान; जेसीबी मशीन, 03 टैक्टर व बाइक बरामद; खननकर्ता फरार

उप्र के चंदौली के सुदूर जंगली इलाके में देर रात अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला। यह अभियान नौगढ़ एसडीएम विकास मित्तल के नेतृत्व मे चला। मामला चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तीया गांव का है।

चंदौली: अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान; जेसीबी मशीन, 03 टैक्टर व बाइक बरामद; खननकर्ता फरार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली के सुदूर जंगली इलाके में देर रात अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला। यह अभियान नौगढ़ एसडीएम विकास मित्तल के नेतृत्व मे चला। मामला चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तीया गांव का है।

रात के अधेरे मे मिट्टी खनन का कार्य हो रहा था। सयुंक्त टीम को देखते हुए अधेरे का फायदा उठाकर खननकर्ता फरार हो गए। मौके से जेसीबी मशीन व 03 टैक्टर व एक बाइक बरामद हुई है।

बिना नम्बर प्लेट के JCB व ट्रैक्टर से रात मे मिट्टी का खनन हो रहा था। पकड़े गए वाहनों को सीज किया गया। देर रात छापेमारी से अवैध खननकर्ताओं मे हड़कंप मचा है। तहसीलदार व सीओ साथ मे मौजूद रहे।