अयोध्या: नल कूप निर्माण खंड मे टेंडर फॉर्म न मिलने पर विवाद, जनसुनवाई पोर्टल पर भेजी शिकायत

उप्र के अयोध्या जनपद में नल कूप निर्माण खंड विभाग मे टेंडर फॉर्म न मिलने का मामला आया समाने। ठेकेदार दिवाकर सिंह ने अपर मुख्य सचिव को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजी।

अयोध्या: नल कूप निर्माण खंड मे टेंडर फॉर्म न मिलने पर विवाद, जनसुनवाई पोर्टल पर भेजी शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में नल कूप निर्माण खंड विभाग मे टेंडर फॉर्म न मिलने का मामला आया समाने। ठेकेदार दिवाकर सिंह ने अपर मुख्य सचिव को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजी।

आरोप है कि नलकूप निर्माण खंड-5 में ऑफलाइन टेंडर के फॉर्म 9 जून शाम 5 बजे तक बिकने थे, लेकिन कार्यालय पहुंचने पर कैशियर ने साहब से बात करने की बात कहकर फॉर्म देने से मना कर दिया। इस मामले मे नलकूप निर्माण खंड के अधिकारी का बयान आया सामने उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।