फतेहपुर: DM ने औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
उप्र के फतेहपुर जनपद के औद्योगिक क्षेत्र मलवां में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के औद्योगिक क्षेत्र मलवां में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए,
वहीं लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी समाधान कराने को कहा। नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर खुद मौके पर पहुंचीं डीएम ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और सुधार के आदेश दिए।
इसके साथ ही दूषित पेयजल की समस्या को लेकर भी डीएम ने संज्ञान लिया और टीम गठित कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम प्रधान चक्की द्वारा जलभराव और नाला निर्माण की मांग पर डीएम ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Janmat News 
