बहराइच में बोले ओवैसी- क्यों रोका गया दरगाह पर लगने वाला मेला? डीएनए बताएगा हम बाहरी हैं या नहीं

उप्र के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहराइच की सरजमी से हुंकार भरने पहुंचे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

बहराइच में बोले ओवैसी- क्यों रोका गया दरगाह पर लगने वाला मेला? डीएनए बताएगा हम बाहरी हैं या नहीं
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहराइच की सरजमी से हुंकार भरने पहुंचे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर रोक लगाए जाने पर ओवैसी ने कहा की आखिर यह रोक क्यों लगाई गई है? यह मेला बरसों से लगता चला आ रहा है।

ओवैसी ने कहा की हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी आगे तय करेगी। योगी के मन्त्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा ओवैसी को बाहरी कहे जाने पर ओवैसी ने पलटवार किया की यह तो डीएनए बताएगा की हम बाहरी हैं या नहीं।