कन्नौज: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दिव्यांग युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
उप्र के कन्नौज जनपद में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर द्वारा दिव्यांग युवक को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा जनपद के गुरसहायगंज कोटकली क्षेत्र के तिर्वा रोड पर हुआ।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर द्वारा दिव्यांग युवक को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा जनपद के गुरसहायगंज कोटकली क्षेत्र के तिर्वा रोड पर हुआ।
जानकारी के अनुसार साईकिल से जा रहे दिव्यांग को टक्कर मार ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में 35 वर्षीय दिव्यांग राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित परिजनों ने कार्यवाही न होने से शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बनियानी गांव का रहने वाला मृतक पत्नी और एक बेटी का अकेला सहारा था।

Janmat News 
