फर्रूखाबाद: थानाध्यक्ष पर 10 किलो सेम बीज की नमकीन मांगने का आरोप, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फर्रूखाबाद जनपद के कमालगंज थानाध्यक्ष का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। होली के त्योहार को लेकर अधिकारियों को सेम के बीज की नमकीन पहुंचाने की बात एसओ अवध नारायण पांडेय ऑडियो में कर रहे हैं।
फर्रूखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रूखाबाद जनपद के कमालगंज थानाध्यक्ष का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। होली के त्योहार को लेकर अधिकारियों को सेम के बीज की नमकीन पहुंचाने की बात एसओ अवध नारायण पांडेय ऑडियो में कर रहे हैं।
मारपीट की घटना में कार्यवाही के नाम पर युवक के भाई से 10 किलो सेम बीज की नमकीन मांगने का एसओ अवध नारायण पांडेय पर आरोप लगा है। दरअसल, पीड़ित युवक के भाई के साथ ससुराल में मारपीट हुई थी। मामले में कार्यवाई के नाम नाम पर एसओ अवध नारायण पांडेय समेत एक एसआई पर वसूली का आरोप है।
पीड़ित का भाई पुलिस को 5 किलो नमकीन ही दे पाया। 5 किलो नमकीन लेने के बाद भी आरोपियों पर कार्यवाही न करने का आरोप पीड़ित के भाई ने लगाया है. 24 फरवरी को युवक के भाई के साथ मारपीट हुई थी। घटना के कई दिन बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने का पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया है।
बता दें कि देश विदेश में फर्रुखाबाद के सेम के बीज की नमकीन प्रसिद्ध है. फर्रुखाबाद की यह फेमस नमकीन एक हजार रुपये किलो मिलती है। एसओ के इस नमकीन कांड से पुलिस व अधिकारियों की छवि को बट्टा लगा है।
कथित ऑडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 24 घंटे बाद भी पुलिस अधिकारियों ने एसओ पर कोई कार्यवाही नही की. पीड़ित का परिवार कार्यवाही को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहा है।


