बुलंदशहर: 55 लाख रुपए के लेनदेन में रिश्ते हुए तार-तार, सगे भतीजे ने की चाचा की हत्या
उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में एक बार फिर एक ऐसी घटना हुई है जिसने आसपास के क्षेत्र को दहला कर रख दिया।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में एक बार फिर एक ऐसी घटना हुई है जिसने आसपास के क्षेत्र को दहला कर रख दिया। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव क्वार्सी में 55 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर अपने ही चाचा की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व चाचा ने अपने भतीजे के माध्यम से 55 लख रुपए उधार लिए थे जिसका तगादा भतीजा कृष्णकांत अपने ही चाचा पर लगातार कर रहा था लेकिन चाचा द्वारा उसे पैसे देने से मना कर दिया गया।
इसके बाद भतीजे कृष्णकांत द्वारा अपने चाचा के खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया गया जिसका विरोध चाचा बृजमोहन ने किया। इसके बाद भतीजे कृष्णकांत ने अपने ही सगे चाचा को गोलियों से भून दिया।
बताया जा रहा है कि कृष्णकांत द्वारा अपने चाचा को दो गोलियां मारी गई। एक उसके सर में और दूसरी उसके छाती में जा लगी। इसके बाद आरोपी कृष्णकांत ने खुद ही डायल 100 पर सूचना कर जानकारी दी गई कि मैं अपने चाचा की हत्या कर दी है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Janmat News 
