रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

सावन माह की शिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से लोक मंगल की प्रार्थना की।

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR


गोरखपुर/जनमत न्यूज। सावन माह की शिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से लोक मंगल की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी ने बिल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा सहित विविध पूजन सामग्रियों से पूजन कर जल, दूध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ विद्वान आचार्यों ने रुद्राभिषेक अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने हवन और आरती कर पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।