चंदौली: बिजली विभाग में मानदेय को लेकर मामला गरमाया, पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
उप्र के चंदौली जनपद के बिजली विभाग में वर्ष 2016 से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात युवाओं के मानदेय को लेकर मामला गरमा गया है। आरोप है कि करीब ₹20 हजार मासिक मानदेय के स्थान पर निजी कंपनी अब महज ₹6 हजार देने की बात कर रही है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के बिजली विभाग में वर्ष 2016 से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात युवाओं के मानदेय को लेकर मामला गरमा गया है। आरोप है कि करीब ₹20 हजार मासिक मानदेय के स्थान पर निजी कंपनी अब महज ₹6 हजार देने की बात कर रही है।
मामले को लेकर पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने डीएम से वार्ता की, लेकिन मुलाकात से पहले डीएम बाढ़ क्षेत्र के निरीक्षण पर निकल गए। इसके बाद पूर्व विधायक ने एडीएम राजेश कुमार से चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले में बातचीत की।
पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि ₹6 हजार में युवाओं का मोबाइल और अन्य खर्च चलना मुश्किल है; मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी।




