फर्रुखाबाद डीएम ने जिला अस्पताल लोहिया का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख सीएमएस को लगाई फटकार
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जिला अस्पताल लोहिया का औचक निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जिला अस्पताल लोहिया का औचक निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
एक प्रसूता को ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। प्रसूता तीन दिन बाद हैलट अस्पताल कानपुर से वापस फर्रुखाबाद आई गरीब महिला को पैसे के अभाव में इलाज नहीं मिला।
परिजनो ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को जिला अधिकारी को जानकारी दी। जिला अधिकारी के आदेश पर प्रसूता महिला को भर्ती किया गया। जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं के ऑपरेशन नहीं किए जाते।
महिला अस्पताल की OT में ताला लगा रहता है। जिला अधिकारी ने OT में ताला देख सीएमएस को फटकार लगाई। डीएम ने मौके पर महिला सर्जन को नियुक्त कर अस्पताल में ऑपरेशन कराने के आदेश दिए।
डीएम ने गंदगी को देख जिला अस्पताल के सीएमएस को भी फटकार लगाई। जिला अस्पताल में पानी व शौचालयों की अव्यवस्थाओं की मरीज लगातार शिकायतें कर रहे थे। मामला फर्रुखाबाद जिला अस्पताल डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय का है।




