औरैया में अचानक कुएं में गिरा 9 वर्षीय बच्चा, पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने सकुशल बाहर निकाला

उप्र के औरैया जनपद के 9 वर्षीय बच्चे के अचानक कुएं में गिर जाने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, जनपद के सुंदरपुर गांव में खेलते समय 9 वर्षीय बच्चा अचानक कुएं में गिर गया।

औरैया में अचानक कुएं में गिरा 9 वर्षीय बच्चा, पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने सकुशल बाहर निकाला
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के 9 वर्षीय बच्चे के अचानक कुएं में गिर जाने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, जनपद के सुंदरपुर गांव में खेलते समय 9 वर्षीय बच्चा अचानक कुएं में गिर गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पीआरवी एवं कोतवाली औरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त प्रयास से बच्चे को कुएं से सकुशल बाहर निकाला।

बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत सामान्य बताई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बच्चे की जान बच गई।