महराजगंज में SSI का अमानवीय व्यवहार, वाहन चेकिंग के दौरान युवक को जड़ दिया थप्पड़
उप्र के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना में तैनात SSI का अमानवीय व्यवहार सामने आया है। SSI ने वाहन चेकिंग के दौरान युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
महराजगंज से नवीन मिश्र की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना में तैनात SSI का अमानवीय व्यवहार सामने आया है। SSI ने वाहन चेकिंग के दौरान युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
बिना हेलमेट जा रहे बाइक चालक को रोकने का इशारा करने पर जब वह नहीं रुका तो चलती बाइक पर SSI ने थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में आक्रोश फ़ैल गया है।
स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा स्थित लोटन तिराहे की बताई जा रही है, जहां SSI सत्यप्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।
कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चालान काटने का अधिकार या मारपीट करने का, यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Janmat News 
