बहराइच: नवागंतुक DM राजेश पांडेय ने संभाला कार्यभार, शासन की नीतियों को लागू करने पर होगा फोकस

उप्र के बहराइच जनपद में नवागंतुक DM राजेश पांडेय ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य और कृषि पर हमारा फोकस होगा।

बहराइच: नवागंतुक DM राजेश पांडेय ने संभाला कार्यभार, शासन की नीतियों को लागू करने पर होगा फोकस
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में नवागंतुक DM राजेश पांडेय ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य और कृषि पर हमारा फोकस होगा।

इसके अलावा युवा, उद्यम व शासन की नीतियों को शत प्रतिशत लागू करने का प्रयास होगा। जन समस्या, जन सुनवाई सर्वोचित प्राथमिकता होगी। बाढ की समस्या का स्थाई समाधान करने का प्रयास होगा। बहराइच कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।