बुलंदशहर के शिकारपुर सरकारी अस्पताल में गरीब की जेब पर डाका, प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप
उप्र के बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर सरकारी अस्पताल में गरीब की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यहां प्रसव के नाम पर 2 हजार रुपये वसूली का आरोप लगा है। शिकारपुर CHC में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर सरकारी अस्पताल में गरीब की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यहां प्रसव के नाम पर 2 हजार रुपये वसूली का आरोप लगा है। शिकारपुर CHC में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप है।
पीड़ित जितेंद्र का आरोप है कि पत्नी राखी के प्रसव के लिए 29 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचा था। वार्ड आया और एएनएम पर बाहर से दवाइयां मंगवाने और बुलंदशहर रेफर करने का डर दिखाने का आरोप है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित ने उधार लेकर और सामान गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे। 2 हजार रुपये लेने का आरोप, 30 अक्टूबर को प्रसव के बाद पत्नी को छुट्टी मिल गई थी।
CHC अधीक्षक शशि शेखर ने जांच कराकर आरोप सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आखिर सरकारी अस्पताल में गरीबों से प्रसव के नाम पर पैसे कौन वसूल रहा है? स्वास्थ्य विभाग कब कार्रवाई करेगा?



