फर्रुखाबाद: जलस्तर कम होने से तेजी से हो रहा है कटान, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व लेखपाल

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बाढ़ और जलस्तर कम होने से तेजी से कटान हो रहा है। मामला ब्लॉक शमशाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार का है।

फर्रुखाबाद: जलस्तर कम होने से तेजी से हो रहा है कटान, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व लेखपाल
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बाढ़ और जलस्तर कम होने से तेजी से कटान हो रहा है। मामला ब्लॉक शमशाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार का है।

कटान की स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी मौके पर गांव पहुंचे। पुलिस बल के साथ पहुंचकर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से बातचीत की।

उन्होंने कटान वाले स्थान से ग्रामीणों को दूर रहने के निर्देश दिए। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निरीक्षण मौके का  किया। मौके पर स्थानीय लेखपाल पंकज भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन व पुलिस की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रख रही।